झाँसी- आज दिनांक 13.08.2026 को पुलिस लाइन झाँसी के परेड ग्राउण्ड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा कानपुर जोन की 28वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट/राइफल/रिवाल्वर/पिस्टल/कार्बाइन एवं एलार्म एफीशिएंसी दौड़ प्रतियोगिता-2026 का समापन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10.08.2026 से 13.08.2026 तक किया गया।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झाँसी डॉ० अरविन्द कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी एलआईयू श्री अनिल कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी गरौठा श्री पीयूष पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री पन्ना लाल मौर्या एवं मु०आ० पीटीआई श्री सरोज कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं चल बैजन्ती प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गई।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न जनपदों के पुलिस प्रतिभागियों द्वारा शूटिंग कौशल, एकाग्रता, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना एवं कार्यक्षमता को बढावा देना है।
