गुरसरांय (झांसी)। 13 अगस्त को गुरसरांय विकासखण्ड में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 को लेकर मोठ़,बामौर,गुरसरांय तीन विकासखण्ड क्षेत्रों का पंच सम्मेलन 125 दिन की रोजगार गारंटी 1 जुलाई 2026 से लागू होने के साथ-साथ स्थायी आजीविका,महिला सशक्तिकरण,आत्मनिर्भर गांवों का निर्माण,पलायन में कमी,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती को लेकर ऐतिहासिक सेमिनार गरौठा विधायक जवाहरलाल जवाहरलाल राजपूत, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।जिसमें गुरसरांय,बामौर,मोठ़ क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से चुने हुए महिला,पुरुष,जनप्रतिनिधि,ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य से लेकर ब्लॉक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने कहा की गांव में विकास से लेकर यहां के लोगों को उनको गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने उक्त अधिनियम को 1 जुलाई 2026 से मजबूत और स्थायी आजीविका, महिला सशक्तिकरण गांव के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ गांव का विकास और गांव से पलायन रोकने के लिए एक मजबूत और प्रभावी व्यवस्था प्रदान की है अब उनको उनके द्वारा किए गए कामों का तुरंत पूरी पारदर्शिता के साथ भुगतान के साथ-साथ उनके बच्चों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए और हर प्रकार के सुरक्षा कवच प्रदान किए हैं यह अधिनियम गांव के लोगों के लिए उनको उनकी जिंदगी के साथ-साथ पूरे परिवार और गांव के विकास के लिए एक मॉडल बनकर उबरेगा। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा की प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की ही सरकार अब त्रिपल इंजन गांव के प्रतिनिधि जिला पंचायत,ब्लॉक प्रमुख से लेकर प्रदेश में निकाय क्षेत्र से चुने हुए लोगों द्वारा त्रिपल इंजन की सरकार जब मिलकर काम करेगी तो पूरे देश की तस्वीर पूरे विश्व में एक विकास मॉडल की रूप में दिखाई देगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुरसरांय टीकाराम पटेल, ब्लॉक प्रमुख बामौर चन्द्रभान अहिरवार,पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर,उत्तम पटेल ठेकेदार ने भी उक्त अधिनियम के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय/बामौर गौरव कुमार ने करते हुए उक्त अधिनियम के बारे में विकसित प्रभावी लाभों के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान इस विभाग से जुड़े हुए तीनों विकास खण्डों के अधिकारी सुशान्त वर्मा एपीओं मनरेगा गुरसरांय,दीपक कुमार एपीओं मनरेगा बामौर,गौरव अवस्थी एपीओं मनरेगा मोठ़, एडीओं पंचायत गुरसरांय मोहम्मद हनीफ व ग्राम विकास अधिकारी सुनील तिवारी,शिव प्रताप पटेल,महेंद्र चौधरी,रविंद्र निरंजन,अशोक गुप्ता,महीपत सिंह निरंजन,राम प्रकाश निरंजन,तेज सिंह निरंजन, रघुनंदन मोठ़,रजत अग्रवाल,प्रदीप सोनी,श्लोक सिंह, अतुल कुमार भारद्वाज,भरत व्यास,दरयाव सिंह,अंकित पटेल,विजय सिंह,रुचि मौर्य वहीं ग्राम प्रधानों में इंजीनियर रामस्वरूप सिंह घोष बंकापहाड़ी,राजू पाठक आमली,राजेंद्र तिवारी ककरबई,अशोक कुमार इसकिल,चन्द्रभान सिंह परमार गुढा़,कुलदीप सिंह गेंदा कबूला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने अपनी सहभागिता सेमिनार में दी।
