गुरसरांय (झांसी)।भारतीय जनता पार्टी की विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के खेर इंटर कॉलेज के मुख्य भवन से हुआ ,जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थिति रही । बिशिष्ठ अतिथि के रूप में क्षेत्रीय बिधायक जवाहरलाल राजपूत,एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन उपस्थित रहे।
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की
खेर इण्टर कालेज विद्यालय के संस्थापक कर्मयोगी पं रामसहाय शर्मा के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक वीरों और महापुरुषों की भूमि है। इस पवित्र भूमि ने देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया है। उनके त्याग और बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि भारत की आजादी केवल एक तारीख नहीं, बल्कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता संग्राम में जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, आज पूरा देश उन शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें उन वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए कठिन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने अनेक क्षेत्रों में प्रगति की है और भारत निरंतर मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के वीरों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर गुरसरांय में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज में देश की एकता, अखंडता, शांति और वीरता की भावना समाहित है। देश को स्वतंत्र कराने के लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। हमें अपने वीरों के त्याग को सदैव याद रखना चाहिए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि हमारा देश कभी सोने की चिड़िया कहलाता था और हम सभी सनातनी संस्कृति से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि बीच में ऐसा काल आया,जब समाज जाति और भेदभाव के कारण अलग-अलग वर्गों में बंट गया। भाजपा सरकार बनने के बाद देश में निरंतर परिवर्तन देखने को मिला है। आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ खेर इंटर कॉलेज से हुआ ओर समापन तालाब के पास मंदिर पर हुआ।इस अवसर पर राज्यमंत्री जमुना कुशवाहा,एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ,महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी,जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत,जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल,गुड्डी रानी पटेल, नेहिल सिंघई,तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम संयोजक चंचल कंथरिया, कुलदीप विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य,नगरपालिका अध्यक्ष गुरसरांय जयपाल सिंह राजू चौहान,चेयरमैन गरौठा डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष देवेश पालीवाल एवं गोपी नाथ बक्शी,भाजपा के वरिष्ठ नेता राम जी परिहार,समथर चेयरमैन देवेंद्र सिंह कंसाना, अमित चौरसिया ,सत्येंद्र खरे,यशोदा कुशवाहा,चन्द्र जीत सिंह,ब्लॉक प्रमुख गुरसरांय टीका राम पटेल ब्लॉक प्रमुख बामौर चंद्रभान अहिरवार,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी, प्रवेश शर्मा,आनन्द कुमारी,विनीता मिश्रा,सगुन घोष, खाती रैकवार, ललिता रैकवार,उमा राजपूत, अभिलाषा,मोना, प्रसिद्ध नारायण यादव ,रामनारायण पश्तोर,सतीश चौरसिया,अवधेश सिंह फौजी,मानसिंह परिहार ,गुड्डू चौहान, आत्माराम फौजी,वरिष्ठ भाजपा नेता जिनेंद्र जैन, पार्षद राकेश पटेल,शालू गोस्वामी,प्रतीक जैन,मोहिनीश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष खरे,सेक्टर प्रभारी सुमित पाठक , कमलेश द्विवेदी ,के पी शर्मा, अवध किशोर रिछारिया, जितेंद्र व्यास,प्रेम नारायण अग्रवाल,: अभय प्रताप सिंह छोटू अस्ता,केशवेंद्र सिंह,: प्रमोद स्वामी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण नायक,पवन स्वामी मनोहर राव नेवालकर,सुधीर पाठक,एम एल सी प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर ,शालू पटेल गोस्वामी,अखिलेश तिवारी छिरोरा,पूर्व डायरेक्टर सुबोध पटेल,अबधेश निरंजन,वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद जैन,राजू पाठक आमली,जिला पंचायत सदस्य
: शत्रुघ्न सिंह परिहार, चंद्रभान सिंह परमार गुढ़ा, अनुज द्विवेदी नागर, महेंद्र राजपूत खेरी,रोहित तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संचालन जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने किया।
