गुरसरांय(झांसी)। समीपस्थ बामौर विकासखण्ड के सबसे दूरस्थ क्षेत्र ककरबई में 12 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त फौजियों से लेकर युवा,बच्चे,महिला,पुरुषों ने बढ़ चढ़कर देश भक्ति के महासंगम में डुबकी लगाते हुए भारी उत्साह से भाग लिया। बताते चलें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को सुबह 11:00 बजे से एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन के मुख्य आतिथ्य एवं रामजी सिंह परिहार,अनुपमा लोधी सदस्य महिला आयोग, नगर पंचायत गरौठा के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा,महेशचंद्र विदुआ, विकास तिवारी,गुड्डी रानी पटेल मंडल प्रभारी बामौर एवं प्रधान राजेंद्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में भगवती स्वरूपानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से परिषदीय बच्चों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बच्चों के साथ साथ बड़े हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे गांव में घूमे। यात्रा के दौरान डीजे पर बजने बाले देशभक्ति गीतों से कस्बे का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर आगंतुक अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के जीवन पर व उनके बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आर्मी सूबेदार सेव पाल सिंह परिहार,योगेंद्र सिंह, हवलदार अवधेश सिंह परिहार,क्षेत्रपाल सिंह बुंदेला, परमलाल फौजी सहित स्थानीय कलमकारों को अंगवस्त्र व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा में सभी कार्यक्रमों का संचालन बामौर मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे द्वारा किया गया।सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक अंकुर कुमार,जयपाल सिंह के साथ-साथ अन्य पुलिस स्टाफ के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख बामौर चन्द्रभान अहिरवार,पुष्पेंद्र पटेल भडो़कर एमएलसी प्रतिनिधि,सहकारी समिति अध्यक्ष संदीप सिंह परिहार,अखिलेश तिवारी, मोलू सिंह परिहार,मोनू राजा सिया,गिरजा नंदन दीक्षित, जानकी प्रसाद गौतम,सरजू प्रसाद पाठक,रिंकू गुप्ता, मुकेश तिवारी,जग भान सिंह यादव रामराजा तोमर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय एवं ग्रामीण पदाधिकारी शिक्षक गण और बच्चे मौजूद रहे।
