गुरसरांय(झांसी)। पुजारी राजेन्द्र प्रसाद का अंतिम संस्कार तहसील व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में मंगलवार को कर दिया गया। मृतक के परिजनों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच घंटों अंतिम संस्कार को लेकर जद्दोजहद होती रही। लेकिन पुलिस प्रशासन दाह संस्कार को लेकर अपनी बात करती रही। काफी मान-मनौव्वल के बीच परिजनों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर लिखित बात रखी। फिर कहीं जाकर अंतिम संस्कार की किया गया।सिंगार निवासी छेड़खानी के मामले में राजेंद्र प्रसाद ने गुरसरांय थाने के अंदर टायलेट में फांसी लगा ली थी। जिनकी झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन थाना गुरसरांय सहित ग्राम सिंगार गांव में पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया गया था। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। मृतक राजेन्द्र प्रसाद का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार के दिन रात्रि 8 बजे के आसपास पुलिस प्रशासन की कस्टडी में ग्राम सिंगार लाया गया था। जहां देर रात तक पुलिस दाह संस्कार को लेकर परिजनों से बात करती रही। लेकिन परिजनों ने उनकी एक नहीं सुनी और छोटे भाई एवं बहिन के न आने के कारण की वजह से अगले दिन मंगलवार को दाह संस्कार की बात कहती रही। मंगलवार के दिन पूरे सर्किल की पुलिस एसपीआरए व तीनों सीओ प्रातः काल 5 बजे फिर से सिंगार गांव पहुंच गए और मृतक पुजारी राजेन्द्र प्रसाद के दाह संस्कार को लेकर उनके परिवार के सदस्यों उनके रिश्तेदारों एवं जयपुर से आये भाई बहिन सहित परिजनों से बात की। लेकिन मृतक का बड़ा पुत्र विनय कुमार द्विवेदी एवं मृतक की पत्नी सहित परिजन केवल एक ही बात पर अड़े रहे कि पहले गिरफ्तारी करो और जिन्होंने बेइज्जती की उनको सजा दो। फिर कहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा कई घंटों के बाद परिजनों एवं पुलिस एक दूसरे को मान मनौव्वल में लगी रही। फिर सात सूत्रीय मांगों को लेकर बात बनी। जिसको लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा ने उच्चाधिकारियों से बात कर पूरा करने का आश्वासन दिया। फिर कहीं जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
गुरसरांय थाना प्रभारी राजेश कुमार हुए निलंबित,अखिलेश द्विवेदी ने संभाला चार्ज
गुरसरांय(झांसी)। सिंगार के पुजारी राजेंद्र प्रसाद की गुरसरांय थाने में फंदा लगाने से झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौत के बाद जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए गुरसरांय थानाध्यक्ष राजेश कुमार व एक सब इंस्पेक्टर सहित दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से 11 अगस्त को निलंबित कर इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच के निर्दोशों के साथ गुरसरांय थाना प्रभारी पद पर अखिलेश द्विवेदी कोतवाली प्रभारी गरौठा को गुरसराय थाना प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विधिवत मंगलवार को कानून व्यवस्था पूरी तरह मंगलकारी रहे को लेकर चार्ज ग्रहण कर मीडिया से संक्षिप्त भेंट में बताया की कानून व्यवस्था,शासन की गाइडलाइंस से लेकर आगामी त्यौहारो को दृष्टिगत रखते हुए पूरी गुरसराय पुलिस टीम सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करेगी और जनता जब स्वयं बेहतरीन कानून व्यवस्था का पालन हो रहा है।एहसास करें तब हमारा कर्तव्य पूरा होगा उन्होंने थाना क्षेत्र के जन जन का सहयोग लेकर बेहतरीन व्यवस्था बनाकर शासन के निर्देशों का पालन किया जावेगा। इस दौरान उनके साथ सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ के साथ नगर के समाजसेवी एडवोकेट सतीशचंद्र चौरसिया,संदीप कोठारी सहित मीडिया के लोग मौजूद रहे।
