झाँसी- अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 11.08.2026 को थाना ए०एच०टी० द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित ‘स्माइल’ (SMILE) योजना की उपयोजना COMPREHENSIVE REHABILITATION OF PERSONS ENGAGED IN THE ACT OF BEGGING के तहत जनपद झांसी मे भिक्षावृत्ति मे लिप्त व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन रोड पर थाना प्रभारी थाना ए.एच.टी. श्री सोवरन सिंह मय पुलिस बल, जी०आर०पी०, आर०पी०एफ० व श्री बृजेश यादव (शक्ति एजुकेशन एवं वेलफेयर एसोसिएशन जनपद झांसी) के साथ समन्वय स्थापित कर भिक्षावृत्ति के विरूद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया जिसमें भिक्षावृत्ति में लिप्त 28 पुरूष, 11 महिलाएँ कुल 39 व्यक्तियो को भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किया गया जिन्हें जनपद झांसी में संचालित शक्ति एजुकेशन एवं वेलफेयर एसोसिएशन जनपद झांसी में देखभाल हेतु दाखिल किया गया तथा उपरोक्त व्यक्तियों के पुनर्वासन की कार्यवाही करायी जा रही है।
