गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ ग्राम बंकापहाड़ी थाना गुरसरांय जिला झांसी निवासी लालाराम अहिरवार पुत्र श्री देवजू ने 11 जुलाई मंगलवार को थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने गांव से 20 दिन पहले सपरिवार सहित मजदूरी के लिए मकान का ताला लगाकर बाहर गया था 10 अगस्त की शाम जब वह अपने गांव वापस लौटा तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान के अंदर का ताला तोडा़ और कमरे में रखी मोटरसाइकिल पल्सर मैं आग लगाकर जला दी व बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखें करीब बीस हजार रुपये उठा ले गया है। उक्त चोर छत के माध्यम या पीछे की दीवार लॉघ कर आया है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई चालू कर दी है।
Please follow and like us:
