गुरसरांय (झांसी)। खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरसरांय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए छात्राओं को एचपीवी का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ओपी राठौर के निर्देशन एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी की देखरेख में तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र पटेल की उपस्थिति में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को टीकाकरण कराना अनिवार्य बताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सहायक शोध अधिकारी डॉक्टर अनुराग गुप्ता,सुपरवाइजर विष्णु आर,एएनएम नेहा देवी एवं आशा मीना देवी ने टीकाकरण में सहयोग किया। इस मौके पर बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता,वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ विवेक मुदगल,प्रवक्ता सुनील व्यास,राम प्रकाश पचौरी,राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद,प्रदीप कुमार सोनी, ऋतु सिंह, संजय दोन्दे रिया,अर्चना मोदी,सरजू शरण पाठक,राज बहादुर सिंह,अमित प्रताप भदौरिया, राकेश कुमार व्यास,राम सेवक गौतम,सुरभि पटेल,रजनी यादव,अशोक कुमार आर्या,दीपा गुप्ता, विवेक गुप्ता, खुशबू जैन, पूजा निरंजन,सौरभ अग्रवाल ,कौशलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
