मोंठ (झांसी) आजादी अमृतमय उत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली। तिरंगा रैली गरौंठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के सुपुत्र आयोजनकर्ता राहुल राजपूत के नेतृत्व में निकाली गई। विशिष्ट अतिथि में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटैल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली में नगर व ग्रामीण क्षेत्र वासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने देश के प्रति समर्पित व राष्ट्रभक्ति का जज्बा दिखाया। तिरंगा रैली का शुभारंभ मोंठ नगर में स्थित पुरी होटल से किया गया।जो पुरी होटल से होकर मोंठ नगर में भ्रमण करते हुए पूंछ, समथर व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में होते हुए निकाली गई। तिरंगा रैली जहां जहां से निकली नगर व ग्रामीण क्षेत्रवासियों ने रैली में सम्मिलित होकर भारत माता की जय, वंदेमातरम का जयघोष किया और अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी व पुष्प बरसाकर स्वगत किया। समथर नगर में नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने पार्षदों सहित तिरंगा रैली का पुष्प बरसाकर स्वगत किया।और अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय और वंदेमातरम का जयघोष किया। उक्त अवसर पर नगर पालिका सहित नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं समथर भाजपा मंडल राजेंद्र पाल भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर में तिरंगा रैली का पुष्प बरसाकर स्वागत किया। और अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। और भारत की जय व, वंदेमातरम का जयघोष किया।नगर में तिरंगा रैली जहां जहां से निकली सभी ने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। और भारत माता की जय और वंदेमातरम का जयघोष किया। इसके पश्चात् नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होते हुए पुनः फिर मोंठ स्थित पुरी होटल पहुंची जहां तिरंगा रैली का समापन हुआ। उक्त अवसर पर तिरंगा रैली में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से लोग उपस्थित रहे।
