(झांसी) समथर- मध्य प्रदेश जिला दतिया सेंवड़ा स्थित तपो भूमि सनकुआ धाम में सोमवार को समथर नगर से जल भरने गये कांवड़िए श्रद्धालु भक्तों ने आकर आज नगर के महादेव मंदिर में जल चढ़ाकर सेवा पूर्ण की। कांवड़िए श्रद्धालु भक्तों ने सबसे पहले समथर नगर में आकर काली मंदिर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर व खरखरी वाग में स्थित चतुर्भुजी मंदिर में भगवान शिव जी को जल चढ़ाया। इसके पश्चात नगर के सभी मंदिरों में जाकर तीर्थों के जल से नील कंठेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया। और भगवान भोलेनाथ के चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी नगर के श्रद्धालुओं ने ऐंसे पावन अबसर पर सम्मिलित होकर भोलेनाथ का जयकारा लगाया और पूजा अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं पावन अवसर पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप पटैल नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल पार्षद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने शिव जी का जल अभिषेक किया और उन्हें चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पालिका अध्यक्ष ने सनकुआ धाम से जल भरकर आये कांवड़ियों का पुष्प बरसाकर स्वगत किया और सभी के संयुक्त में भगवान शिव जी को जल चढ़ाकर जयकारा लगाया और उनके चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने हदय भाव से नीलकंठेश्वर महादेव जी का जयकारा लगाया और चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।बम बम भोले के जयकारों से सारा नगर गुंजमय व भक्तिमय हो गया।
उक्त अवसर
आचार्य आत्माराम पांडे मुकेश दीक्षित कृष्ण कुमार बुधौलिया भरत शरण मोनू नगाइच शेखर दीक्षित बाँबी दीक्षित महांत ज्ञान सिंह कुशवाहा बोसपाल .रमाकांत तिवारी चंद्रकांत तिवारी निखिल गुप्ता नीरज गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता सोनू गोस्वामी संजय व्यासभागवत सेन राघव श्रुति सूरज दीपक लखन रवि विवेक प्रिंस सुनील राहुल चंदन बंटी नरेंद्र हरि मोहन वीरेंद्र कृष्णा सुलभ शशिकांत सागर राजपूत कुणाल व्याससुदामा विवेक राय अखबार मनोज दीक्षित आयुष गुप्ता लक्ष्य गुप्ता राजदीप पारस व्यास श्याम चचौदिया . पार्थ पांडे कुमारी शिवानी कुमारी काजल पारुल दीक्षा महक सोनी उर्मिला सोनी प्रीति राजपूत रूबी प्रिंसी प्राची प्रिया रानी दिव्या रीना पूनम आदि इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता पार्षद प्रतिनिधि . वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र सिंह नागर . पवन बुलकिया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार भार्गव पुलिस दलबल के साथ मौजूद रहे भारी संख्या में धर्म प्रेमी शिव भक्त उपस्थित रहे।
