गुरसरांय(झांसी)। दुष्कर्म आरोपी पुजारी ने थाना गुरसरांय के बाथरूम में लगाई फांसी। स्थानीय पुलिस हालत बिगड़ते देख पुलिस प्राईवेट ऐम्बुलेंस से आनन फानन में पुजारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लेकर पहुंची जहां स्थिति गम्भीर देख डाक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर किया। जहां इलाज के दौरान मेडीकल कॉलेज में पुजारी की मौत हो गई। घटना को लेकर सुबह 7:00 बजे से ही एसपीआरए ग्रामीण झांसी के अलावा आसपास की सर्किल की पुलिस तीन सीओ और पीएसी पुलिस गुरसरांय थाना आ धमकी। थाना परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया और घटना क्रम को लेकर दिनभर पुलिस ने पैनी नजर बनाये रखी। वहीं पीएसी सहित पुलिस बल सिंगार गांव में भी मुस्तैद रहा। वहीं परिजनों का आरोप है कि घटना को लेकर राजनैतिक रूप के चलते झूंठा फंसाया गया। जिसके चलते यह कदम उठाया गया। बार बार कहने के बाद भी पुलिस घटनास्थल को बताने से बचती रही। उक्त घटना संदिग्ध परिस्थितियों की ओर संकेत करती है।बताते चलें कि थाना गुरसरांय के ग्राम सिंगार में रविवार के दिन 9 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। पुलिस को दी तहरीर में पिता रामकुमार कुशवाहा निवासी सिंगार ने बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे उनकी 9 वर्षीय पुत्री मंदिर जा रही थी। रास्ते में वह कनेर के फूल तोड़ने लगी। आरोप है कि इसी दौरान राजेंद्र प्रसाद ने बच्ची से फूल बाड़े के अंदर से तोड़ने के लिए कहा। बच्ची जब बाड़े के अंदर फूल तोड़ने गई तो आरोपी भी पीछे से अंदर पहुंच गया।आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और रोते हुए अपनी मां एवं व दादी को घटना की जानकारी दी। खेत से घर लौटने पर परिजनों ने बच्ची के पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद पिता ने थाना गुरसरांय पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेन्द्र प्रसाद निवासी सिंगार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुजारी द्वारा थाना परिसर में बाथरूम में फांसी लगायें जाने की घटना जैसे ही आला अधिकारियों के संज्ञान में आया स्थानीय पुलिस असहज महसूस दिखी। वहीं प्रातः काल से ही एसपीआरए ग्रामीण डा. अरविन्द कुमार, उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार,सीओ सिटी झांसी रामवीर सिंह,सीओ गरौठा पियूष कुमार पाण्डेय,सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह, सीओ मोंठ सुशील कुमार शर्मा,थानाध्यक्ष बड़ागांव वेद प्रकाश पाण्डेय,थानाध्यक्ष चिरगांव बलराज शाही,थानाध्यक्ष टोड़ी फतेहपुर पवन जायसवाल,विघासागर सिंह थानाध्यक्ष पूंछ,शैलेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सदर बाजार झांसी सहित पुलिस बल दिन भर गुरसरांय थाना परिसर में डेरा डाले रहा। और घटना क्रम पर नजर रखे रहा।
डॉक्टर रवि कुमार चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ने बताया कि प्रातः काल 6.50 मिनिट पर स्थानीय पुलिस सिविल ड्रेस में प्राईवेट ऐम्बुलेंस से राजेन्द्र पुजारी निवासी सिंगार को गम्भीर स्थिति में लेकर आयी थी। जिसका ऐम्बुलेंस के अंदर ही आक्सीजन लगाकर एवं प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया गया था। लेकिन उसकी हालत गंभीर थी।
घटना को लेकर जहां एक ओर लोगों में आक्रोश था तो वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण समाज की ओर ब्राह्मण समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र बिदुआ,नगर पंचायत अध्यक्ष गरौठा डॉक्टर अरुण मिश्रा, रामप्रकाश अड़जरिया,अनिल तिवारी जखौरा,अनुज कुमार द्विवेदी प्रधान नागर,रमेश पटैरिया,सुशील स्वामी, अश्वनी पस्तोर,अभिषेक चतुर्वेदी,रामजी बिदुआ,पवन स्वामी, मोनू मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे और प्रकरण की सही जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया विपक्ष पर मामला दर्ज….
मृतक के पुत्र विनय कुमार द्विवेदी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी निवासी ग्राम सिंगार थाना गुरसरांय जनपद झाँसी ने दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि हमारे पिता के खिलाफ गाँव के रामकुमार कुशवाहा ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुये थाने पर मुकदमा लिखवाया गया था शान्तिभंग की आशाँका में पुलिस द्वारा मेरे पिताजी को कस्टडी में लिया गया था। शाम को करीब 8:00 बजे मैं अपने पिता जी के लिये थाने पर गया था मेरे पिता जी बहुत परेशान थे। उन्होने मुझे बताया था कि रामकुमार की लडकी राधा फूल तोड रही थी मैने उसको डाँट कर भगा दिया था। जिसमे राजकुमार बहुत चिढ गया था मेरे खिलाफ झूठा छोटी बच्ची के साथ छेडखानी का,प्रमोद कुशवाहा पुत्रगण सुम्मेर कुशवाहा जाकर रामकुमार की छोटी बच्ची के साथ
मुकदमा लिखवा दिया। अब मैं समाज को क्या मुख दिखाउंगा मेरा मन बहुत क्षुब्ध है। पिताजी बहुत परेशान थे मैने उनको काफी समझाया कि ज्यादा परेशान न हो सही जाँच हो जायेगी सब सामने आ जायेगा और मैं चला गया आज सुबह पुलिस से सूचना मिली की मेरे पिता जी सुबह लैटरिन गये थे जहाँ उन्होने पहने हुये गमछे से फन्दा बनाकर फाँसी लगाने का प्रयास किया मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उनको तुरन्त ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल गुरसरांय में ले गये। जहाँ से अच्छे ईलाज हेतु मेडिकल कालेज झाँसी ले आये जहाँ ईलाज के दौरान मेरे पिता जी की मृत्यु हो गई। मेरे पिता जी के मृत्यु के जिम्मेदार रामकुमार व प्रमोद है। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर गुरसरांय पुलिस ने रामकुमार कुशवाहा एवं प्रमोद कुशवाहा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना परिसर के अंदर यह पहली घटना है जहां पुलिस अभिरक्षा में किसी आरोपी ने फांसी लगाने का प्रयास किया हो। कहीं न कहीं यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। इस घटना को लेकर जहां एक ओर नगर व क्षेत्र की जनता में आक्रोश है तो वहीं पुलिस की विश्वसनीयता पर अब लोग तरह तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं।
अंतिम संस्कार में 9:00 बजे तक भारी प्रशासन के बीच रिश्तेदारों का हो रहा था इंतजार
सोमवार देर शाम 8:00 बजे लगभग मृतक का शव ग्राम सिंगार भारी पुलिस प्रशासन के साथ मृतक के बेटों की उपस्थिति में ग्राम सिंगार लाया गया जहां मृतक के बेटों द्वारा बताया गया उनके रिश्तेदार आ रहे हैं और उनके आते ही अंतिम संस्कार कर दिया जावेगा लेकिन कुछ रिश्तेदारों और गांव के लोगों की सलाह दी की अंतिम संस्कार किया जाए जिसको लेकर रिश्तेदारों की समाचार लिखे जाने समय तक बात चलने के साथ-साथ पल-पल का इंतजार जल्द अंतिम संस्कार को लेकर चल रहा था।
