गुरसरांय(झांसी)। भोले शंकर की भक्ति में लीन हजारो की संख्या में महिला,पुरुष,बूढ़े,जवान,बच्चे सावन माह के दूसरे सोमवार को बैत्रवंती मैया कोटरा घाट से 25 किलोमीटर जल वर्षा के बीच विशाल कावड़ यात्रा ग्राम मडोरी प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर पर आकर कार्यक्रम संयोजक उदय एडवोकेट के नेतृत्व में हजारों कावड़ियों ने बैत्रवंती जल को शिव मन्दिर स्थित भगवान भोले शंकर को जल अर्पित किया। 25 किलोमीटर दूरी तय करने दौरान जगह-जगह विशाल पुष्प वर्षा,प्रसाद वितरण आदि स्टाल लगे हुए थे जल वर्षा और तेज बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी देखने को नहीं मिली।जिन्हें देखकर लग रहा था कि जब लोगों में भक्ति श्रद्धा भाव हो तो ऐसी लगन के आगे कोई भी बाधा नही डाल सकता। रास्ते भर गूंजती डीजे की धुन, lशिव-पार्वती के रूप में सजे श्रद्धालु और बुंदेली भाषा में गाए जा रहे भजनों व गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह दृश्य क्षेत्र में भारी आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना रहा। यह कार्यक्रम लगातार कई दशकों से लगातार चला आ रहा है जलाभिषेक के उपरांत मडोरी शिव मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया,जो पूरे दिन से लेकर देर शाम तक अनवरत चलता रहा।ग्राम प्रधान मडोरी रमाकांत पटेल ने बताया कि यह ऐतिहासिक कावड़ यात्रा और धार्मिक आयोजन पिछले कई दशकों से लगातार चला आ रहा है,जो क्षेत्र की अटूट आस्था और सांस्कृतिक एकजुटता की मिसाल है। इस अवसर पर राजू मुखिया,सौरभ मुखिया,गजेंद्र मुखिया,मनोज पटेल,पुष्पेंद्र चौधरी,अर्जुन मुखिया,पुष्पेंद्र पटेल,शैलेंद्र मुखिया,मदन गुप्ता,धर्मेंद्र मुखिया,जीतू पटेल,विप्पू पटेल,अर्जुन पटेल,अभिषेक साहू,शीलू मुखिया,राजवीर पटेल,ध्रुव लम्बदार,वीरू साहू,पंकज पटेल,दीपू कोरी मडोरी सहित आस-पास के गाँवों के हजारों लोग मौजूद रहे।
