गुरसरांय (झांसी)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय गुरसरांय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा गुरसरांय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के अंतर्गत पी.एस.डी. एकेडमिक अङजरिया स्कूल,सरस्वती शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल,सेंट मैरी स्कूल,उच्च प्राथमिक विद्यालय मडोरी ,एवं श्री स्वराज्यानंद उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय मडो़री,श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में राजयोगीनी कविता ने कहा परिवर्तन की राह पर चलकर दिखाना है, व्यसनों की मजबूरी से खुद को दूर भगाना है अपने देश भारत को स्वस्थ भारत बनाना है ब्रह्माकुमारी बहनों बीके कल्याणी,बीके दीक्षा ,बीके रेखा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा जीवन की शक्ति और संस्कारों को कमजोर करता है,जबकि आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और राजयोग जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इन कार्यक्रमों में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव अड़जरिया, प्रियांशी पटेल, मोहिनी बिलैया,सेंट मैरी स्कूल फादर,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर , श्री जनक सिंह चौहान साथ ही साथ ही श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र जूनियर विभाग के प्रिंसिपल भी रहे सम्मिलित।
