गुरसरांय (झांसी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान मे एक शोक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता एवं राजेन्द्र कुमार विलैया के संचालन में संपन्न हुई।
शोक सभा में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार खरे के एक्सीडेंट में एवं भोले चौरसिया के भाई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। मृत आत्माओं की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मौन मानसिक जाप किया गया तथा इस संकट की घडी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में अवधेश सिंह फौजी,रमेश चन्द्र सोनी, चरण सिंह बाबूजी,अलख प्रकाश शर्मा,चंद्रभान साहू, प्रमोद वर्मा,लाल जी खरे,राम कुमार कुशवाहा,रामनारायन पस्तोर,शंकरलाल नामदेव, चंद्रभान साहू,अमर सिंह, आत्माराम फौजी, देवेंद्र पटेल, जयप्रकाश वरसैंया,संतोष सिंह महते,अभिलाष सिंह, जगदीश आर्या,राकेश कुमार सेन,पुष्पेंद्र पाराशर आदि उपस्थित रहे।
