झाँसी-बालिकाओं का HPV टीकाकरण कराकर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल की। यह टीकाकरण HPV संक्रमण से बचाव एवं भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
देश एवं प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ‘एनीमिया मुक्त भारत’ एवं HPV वैक्सीन कार्यक्रम के अंतर्गत भारत विकास परिषद् रानी झाँसी एवं जिला चिकित्सालय झॉसी के संयुक्त तत्वाधान में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सदर बाज़ार झाँसी में स्वस्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे 205 छात्राओं की निःशुल्क हीमोग्लोबीन (Hb) जांच व आयरन एवं फोलिक एसिड की दवाइयों का वितरण एवं 28 छात्राओं को सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु निःशुल्क HPV वैक्सीन का टीका लगाया गया। साथ ही बाल रोग, नेत्र रोग एवं आहार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया जिसमे 115 से अधिक छात्र भी लाभान्वित हुए ।
इसके अतिरिक्त छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु कार्यशाला भी आयोजित की गयी जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आनंद स्वरुप व्यास, डॉ. मोनिका, डॉ. वृशाली यादव व अन्य ने व्याख्यान दिए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने हेतु श्रीमती एकता अग्रवाल, संयोजिका महिला सहभागिताएवं कार्यक्रम आयोजक, एवं समस्त मातृशक्ति भारत विकास परिषद् रानी झाँसी के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के प्रोत्साहित किया | विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता अग्रवाल, प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता बुंदेलखंड प्रान्त ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमित अग्रवाल भारत विकास परिषद् रानी झाँसी ने की एवं संचालन प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने किया ।
एनीमिया मुक्त भारत के इस पुनीत अभियान में सहभागिता करने के लिए श्री संजय अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल समाज सदर बाजार, डॉ. कृष्ण मोहन अग्रवाल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सदर बाजार प्रबंध समिति सदस्य श्री राजपाल अरोरा, प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना अवस्थी एवं समस्त शिक्षकगण एवं भारत विकास परिषद् रानी झॉसी से सचिव श्री विवेक सोनी, कोषाध्यक्ष श्री जुगल अग्रवाल, श्री चन्द्रकांत गोयल, श्री राकेश साहू, श्रीमती दीपा अग्रवाल, श्रीमती नीलम सोनी, राशि जैन, श्रीमती रश्मि नगरिया, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती रंजना जैन एवं रिषभपराशर उपस्थित रहे।
