रिपोर्टर – नीलेश एन.के.डी.
टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में संस्थापक एवं पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे, एनसीसी प्रभारी डॉ. अजय निरंजन तथा छात्राओं पूनम राजपूत, शिवि सेन, दिव्या कुशवाहा और किरण पाल ने केक काटकर की। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में संस्थापक की आयु के बराबर पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे ने कहा कि दीप नारायण सिंह यादव ने ग्रामीण अंचल में शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर हजारों गरीब विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोले। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक ने अपने निजी संसाधनों से 1001 निर्धन सर्वधर्म एवं सर्वजाति की बेटियों का विवाह कराकर सामाजिक सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। जन्मोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं को केक और मिष्ठान वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर उत्साह से सराबोर रहा और शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
