गुरसरांय (झांसी)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत गुरसरांय में 23 जुलाई गुरुवार को 85 वर-वधू बंधेगे दांपत्य बंधन में और यह कार्यक्रम भी अपने में शानदार और भव्यता प्रदान करने के लिए शासन स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार भव्यता प्रदान करने के लिए बामौर व गुरसरांय के खण्ड विकास अधिकारी गौरव कुमार के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग के ग्राम विकास अधिकारी गुरसरांय अनुज पाठक,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी बामौर कुमकुम उदैनिया समेत पूरा स्टाफ तैयारी में जुटा हुआ है। विवरण के मुताबिक गुरसरांय के खुशबू गार्डन में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 23 जुलाई को गुरसरांय ब्लॉक से 15 जोड़े बामौर ब्लॉक से 14 तो मोठ़ ब्लॉक से 35 जोड़े जहां ग्रामीण क्षेत्र से चयन किए गए हैं वही नगर पालिका परिषद गुरसरांय से 5 गरौठा नगर पंचायत से 2 एरच नगर पंचायत से 5 नगर पालिका मोठ से 4 नगर पालिका समथर से 2 टोड़ीफतेहपुर नगर पंचायत से 3 वर-वधु पक्ष के बाराती और धराती इस शादी समारोह में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर खण्ड विकास अधिकारी से लेकर बामौर,गुरसरांय विकासखण्ड क्षेत्र के सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रह जाए इसको लेकर लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं।
