संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
टीकाराम यादव स्मृति महाविद्यालय में शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 32 बटालियन एनसीसी की छात्राओं ने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र खरे के मार्गदर्शन और सीटीओ कु. तन्वी सिद्दकी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान आम, नीम और जामुन सहित करीब 50 पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ. खरे ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देना है। डॉ. प्रणव त्रिपाठी ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान लाभ देता है तथा इसका हर भाग मानव जीवन के लिए उपयोगी है। सीटीओ कु. तन्वी सिद्दकी ने जल और पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाफ और एनसीसी छात्राएं मौजूद रहीं।
