गुरसरांय(झांसी)। आज 17 जुलाई दोपहर बाद गुरसरांय-मऊरानीपुर मार्ग पर भसनेह के पहले आडी़ सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इस संबंध में गुरसरांय थाना अंतर्गत आडी़ सड़क पर महेंद्र आर्या के खेत व सड़क के बीच लगे कंजी के पेड़ के नीचे एक शव किसी अज्ञात व्यक्ति का उस समय दिखा जब उस समय आस-पास बदबू फैल रही थी। तो वहाँ राहगीरों की निगाह उस अज्ञात शव की और गयी। मौके पर देखा गया शव पुराना और काफी बदबू दे रहा था। तब ही इसकी सूचना गुरसरांय पुलिस को दी गयी। जिस पर गुरसरांय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया है। इधर पुलिस इस मामले में तहकीकात में जुटी हुई है कि आखिर यह शव किस व्यक्ति और कैसे यह घटना हुई इसको लेकर आस-पास सबूतों को जुटाने में और शव की पहचान हो सके को लेकर कार्यवाही में जुटी हुई थी। समाचार लिखे जाने समय तक यह शव किस व्यक्ति का है इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी। आखिर उक्त शव का उक्त स्थल पर मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है।
