गुरसरांय(झांसी)। गरौठा तहसील और टहरौली तहसील का केंद्र बिंदु गुरसरांय के लिए लग रहा है अब गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और नगर पालिका गुरसरांय के पूर्व चैयरमेन एवं खेर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल के प्रयास से यहां के छात्रों एवं युवाओं के लिए खेलकूद के लिए बड़ा स्टेडियम मिलने की जल्द सौगात की घड़ी आ गई है। इसको लेकर 17 जुलाई को गरौठा विधायक और खेर इंटर कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियो से लेकर स्थानीय जागरूक नागरिकों ने गरौठा रोड स्थित पंडित रामसहाय शर्मा डिग्री कॉलेज ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया और यह भूमि सड़क से नजदीक होने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में जगह उपलब्ध होने से और कॉलेज कमेटी द्वारा शासन को लिखित रूप से उक्त भूमि पर खेलकूद मिनी स्टेडियम बनाने की मौखिक और लिखित दोनों सहमति पत्र सौंपने की स्वीकृति प्रदान की है अब पूरी जिम्मेदारी शासन की है क्योंकि जो जमीन की समस्या आ रही थी वह गरौठा विधायक और पंडित रामसहाय शर्मा कॉलेज प्रबंध समिति ने इसकी बहुत बड़ी अड़चन दूर कर दी है और लग रहा है गरौठा,टहरौली क्षेत्र के लिए खेलकूद को बढ़ावा मिल सके यह स्टेडियम निर्माण हो जाने के बाद युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर खेर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,ओम प्रकाश शर्मा पूर्व प्रवक्ता,राजू पालीवाल, अभिषेक द्विवेदी,हरिश्चंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे।
सेंट्रल बैंक से विजय अग्रवाल के आवास तक सीसी सड़क का हुआ भूमि पूजन
नगर गुरसरांय के प्रमुख मोदी चौराहा के पास स्थित मलखान सिंह पटेल के मकान एवं विजय अग्रवाल से सेंट्रल बैंक की ओर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 94 मीटर सीसी रोड सड़क निर्माण की लंबे समय से चल रही मांग आज पूरी हो गई है। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने भूमि पूजन कर इस सीसी सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है जिससे इस क्षेत्र के आवागमन की प्रमुख समस्या हल होगी। आज भूमि पूजन में विधि विधान से आचार्य पं बृजेंद्र शुक्ला ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत कराई। इस दौरान गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के साथ पूर्व चैयरमेन पंडित देवेश पालीवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम नारायण अग्रवाल,कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा,रामजी सोनी,विजय अग्रवाल,धर्मेंद्र दीक्षित,राकेश पटेल पार्षद, राघवेंद्र राजपूत बसारी,मुन्नी अस्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगर के प्रमुख लोग मौजूद रहे।
