गुरसरांय(झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के पूर्व चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित बरसैंया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में पदस्थ डॉ पारुल गुप्ता के पुत्र एवं टहरौली निवासी पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ ओम प्रकाश गुप्ता के नाती श्रेयांश बरसैंया का प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा में बेहतरीन स्थान हासिल कर पिछड़े क्षेत्र गरौठा,टहरौली क्षेत्र समेत जनपद झांसी व बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। इसको लेकर नगर व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस संबंध में इस क्षेत्र के बाशिंदाओं और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष राज्यमंत्री एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा ने कहा यह गर्व की बात है कि हमारे गृह क्षेत्र से निकलकर एक प्रतिभावान बच्चें ने इस क्षेत्र का ही नहीं बल्कि समूचे जिले का नाम रोशन किया है। वहीं दूसरी ओर गुरसरांय नगर में कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक कर हर्ष व्यक्त किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश बरसैया,अखिलेश तिवारी,सार्थक नायक,कौशल किशोर,सुनील जैन डीकू,कुलदीप सिंह,रतनदीप सिंह,शौकीन खांन सहित प्रमुख लोगों ने खुशी का इजहार किया।
