गुरसरांय(झांसी)। आखिरकार पूरे क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग की नाकामयाबी के चलते मुख्य सड़कों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़के पुलिया निर्माण,सीसी निर्माण आदि कामों की गुणवत्ता से लेकर समय सीमा भीतर काम न होना और शासन द्वारा निर्गत किये गए धन का समय से उपयोग न होना टहरौली व गरौठा तहसील में उभरकर सामने आ रहा है चाहे वह गुरसरांय-सेमरी-बेंदा मार्ग पर सेमरी के पास सीसी निर्माण में विभाग व ठेकेदार की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी वही मामला फिर इसी सड़क को चौड़ीकरण न कराकर हर साल मरम्मत के नाम पर शासकीय धन का बंदरबांट हो जिसका खामिआजा गुरसरांय नगर समेत दर्जनों गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि यह मार्ग चौड़ीकरण न होने से पूरी तरह आवागमन गुरसरांय से खिरियाघाट-मोठ के लिए ठप्प हो गया है तो दूसरी ओर गुरसरांय-कोटरा मार्ग पर गुरसरांय-मंडी के पास सड़क है गड्ढों में तब्दील है तो अस्ता के पास दुर्घटना से आए दिन कई लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं जब हम आगे बढ़ते है तो पीडब्ल्यूडी विभाग का ही गढ़वई से परसुआ मार्ग अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है यहां पर भी पुलिया निर्माण समय से न होने के चलते गांव के लोगों को आने-जाने में न केवल एक मुश्किल खड़ी हो गई है बल्कि दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंकाएं बढ़ गई हैं टहरौली में मुख्य सड़क पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते पूरे टहरौली तहसील क्षेत्र के लोगों और यहां से गरौठा-गुरसरांय जाने वाली सड़क पर जानबूझकर सीसी निर्माण काम रोका गया और गुणवत्ता पर भी सवाल उठे लेकिन विभाग नहीं चेता। तहसील टहरौली के पसराई तिराहे से होकर संस्कृत महाविद्यालय बमनुआं तक पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सीसी का निर्माण कार्य हो रहा था जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर काम बंद हो गया जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी होने लगी। जिसकी पीड़ा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक पत्रकार बाबू सिंह यादव ने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए शुरू किया तो पीडब्ल्यूडी विभाग के हाथ पैर फूल गए।विभाग से आए सुपरवाइजर ने सड़क निर्माण कराने की बात कैमरे के सामने आकर कहने पर साथ ही सड़क निर्माण में जो मशीनरी लगती है वह जाकर मौके पर देखकर ही प्रदर्शन समाप्त किया गया। बाबू सिंह यादव ने कहा कि नेता वोट लेने के लिए आपके दरवाजे पर आते हैं और विकास ने नाम पर भ्रष्टाचार कर नोट कमा कर चले जाते हैं। इस मौके पर आशाराम कुशवाहा,डॉ मोना राजा बुंदेला,राकेश कुशवाहा,तहसील अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल पत्रकार,सुरेन्द्र प्रजापति,लेखराज पटेल,अंकित गौतम,पवन आर्य,धर्मेन्द्र गौतम,संजय कुशवाहा,हरेंद्र आर्य,अमरसिंह कुशवाहा सहित आदि मौजूद रहे।
