गुरसरांय(झांसी)। समीपस्थ ग्राम बामौर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड झांसी के द्वारा बालाजी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार द्वारा बुंदेलखंड विकास निधि से एमएलसी रमा निरंजन द्वारा स्वीकृत किया गया है।यह सीसी सड़क विकासखण्ड बामौर के ग्राम बामौर मेंन रोड से शेर सिंह के मकान तक एवं इरशाद खान की मकान से काशीराम के मकान की ओर सीसी सड़क निर्माण काम में एस्टीमेट के मुताबिक घटिया निर्माण काम होने से कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है। यहाँ तक की शासन की मंशा के अनुरूप गांव वासियों को आवागमन की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो के लिए पर्याप्त धन आवंटित होने के बाद भी ठेकेदार और कार्यदाई संस्था की मिलीभगत के चलते यह काम बामौर वासियों के लिए स्थाई उपयोगी और टिकाऊपन की ओर पूरी तरह ब्रेक लगाता दिख रहा है 14 जुलाई मंगलवार को आनन-फानन इस मापक विहीन काम को कराकर इसी प्रकार सरकारी धन के दुरुपयोग किए जाने की ओर मौके पर काम अपने में स्वयं इशारा कर रहा है। इस संबंध में मीडिया के लोगों ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग झांसी से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में जानकारी करके जाँच करवाऊंगा। लोगों में चर्चा है कि ठेकेदार की सत्ता तक ऊंची पहुंच होने के चलते वह अपने मनमाफिक तरीके से इस काम में घोर अनियमिताएं कर लापरवाही बरत रहा है। बताते चले इस कार्य में ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क निर्माण में डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है एवं सीमेंट मानक के अनुसार बहुत कम मात्रा में प्रयोग की जा रही है व तकनीकी जो कुटाई इत्यादि होना चाहिए उसको दरकिनार किया जा रहा है जिसको लेकर सवाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन व शासन को संज्ञान लेकर जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग क्षेत्र के लोगों ने की है।
