पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा से लगाई न्याय की गुहार, मां और पत्नी से अभद्रता व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप
गरौठा झांसी-बामौर थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहां ग्राम बामौर निवासी कौशल किशोर पुत्र रामचरन ने पुलिस चौकी इंचार्ज बामौर एवं दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा आकर शिकायत की है। वहीं पर पीड़ित ने बताया कि पुलिस क्षेत्राअधिकारी न मिलने पर ऑफिस में शिकायत दे दी गई है
शिकायत पत्र के अनुसार, परिवार में चल रहे जमीनी विवाद की जांच के नाम पर 14 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे चौकी इंचार्ज दो सिपाहियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। उस समय पीड़ित मंदिर में मौजूद था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे घर बुलाया और शिकायतकर्ता के अनुसार बिना उसकी बात सुने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी बात रखने का प्रयास किया तो चौकी इंचार्ज और साथ आए सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया तथा विरोध करने पर उन्हें भी अपशब्द कहे गए।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
