संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
मोंठ : झांसी जनपद के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का शुक्रवार को मोंठ हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता राजबहादुर सिंह चौहान ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झांसी जनपद की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में मृगेंद्र सिंह, वीर प्रताप चौहान, राजू पाल, भरत राजपूत, ध्रुव परमार, दिनेश राजपूत, अखिल प्रताप सिंह चौहान, केपी बुंदेला, कुलदीप मिश्रा, अजय प्रताप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
