गुरसरांय(झांसी)। 8 जून सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह का जन्मदिन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस जन्मदिन के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने कुंवर रामकुमार सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया उसके बाद पुष्प वर्षा कर केक काटा गया। इस जन्मदिन के अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुकदेव व्यास ने कहा है कि कुंवर रामकुमार सिंह एक पत्रकार ही नहीं एक समाजसेवी भी हैं। वह पत्रकारिता के क्षेत्र में जनहित दर्शन समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ये खबरों को हमेशा प्राथमिकता देते हैं और अपने क्षेत्र की कोई छोटी बड़ी खबर इनसे छूट नहीं सकती है। इन्होंने हमेशा गरीबों एवं मजलूमों की मदद की है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार फूल सिंह परिहार ने अपने सहयोगी के रूप में उनकी हौसला अफजाई की और किए गए कार्य क्षेत्र में सराहना की। पत्रकार सुनील कुमार जैन डीकू कहा कि कुंवर रामकुमार सिंह नेक दिल इंसान हैं और अपने छोटे व बड़ों को पूरा सम्मान देते हैं और अपने छोटे भाई के रूप में पत्रकारिता कर रहे साथियों को पत्रकारिता के गुण बताते रहते हैं। में इनके दीर्घ आयु एवं बेहतर स्वस्थ की कामना करता हूं कि ये हमेशा निरोगी रहें। इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध लोगों से लेकर मीडिया के जाने-माने लोग प्रमुख रूप से सुकदेव व्यास,फूल सिंह परिहार सुनील जैन डीकू,सार्थक नायक,कौशल किशोर,राजीव अरजरिया,हरिशचंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,धर्मेंद्र सोनी उर्फ बल्ले,कुलदीप सिंह मोनू,संजू परिहार,रतनदीप सिंह,रविंद्र कुमार,शौकीन खान,मोतीपाल,बल्लू चाय वाले,प्रकाश ठेकेदार,अनीश, बबलू,साहब सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
