झाँसी- समथर नगर में भगवान परशुराम के नाम पर चौक निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को सर्वजातीय समाज के लोगो एवं बाबा महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर के किसी प्रमुख स्थान पर परशुराम चौक का निर्माण कराए जाने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक बनने से नगर की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और लोगों को प्रेरणा मिलेगी। लोगों ने मांग की कि चौक का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।
अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी ने ज्ञापन प्राप्त कर लोगों को आश्वस्त किया कि नगर क्षेत्र में उपयुक्त स्थान का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट एवं शासन की निर्धारित नियमावली के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे और मांग के समर्थन में अपनी सहमति जताई।
इस मौके पर भरत शरण नगाइच, नितिन गुप्ता,आशीष उपाध्याय, शुभम त्रिपाठी, विजय सिंह पूर्व चेयरमैन, गोपाल श्रोत्रिय, मंडल महामंत्री रामजी दुबे, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, आत्माराम पाण्डेय, विनोद पाल, चिराग नामदेव, वीरू साहू, संभुदयाल पंडा, रोहित सविता, दीपक राना, कपिल कुरचानिया, नरेंद्र महाराज, अरविन्द पाल बड़े, मनोज बिरथरे, आशुतोष व्यास, दिग्गज दुबे, ऋतिक रायकवार, गोविन्द कर्ण, दिलीप दुबे, सरनाम कुशवाहा, सौरभ नगाइच, संजय साहू, मिंटू गोस्वामी, सुपेन्द्र गुप्ता, शिवम् नामदेव, आदर्श उदैनिया आदि उपस्थित रहें l
