गुरसरांय (झांसी)। समीपस्थ विकासखण्ड बामौर में शासन के निर्देश पर बाल संरक्षण सेवा योजना अंतर्गत ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर 18 वर्ष से कम आयु के शिशु,बालक,बालिकाओं हेतु बाल संरक्षण के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण उचित पालन पोषण करने परिवार की देखरेख कर पाने,प्रतिष्ठा के साथ रहने,बच्चों को हिंसा व दुर्व्यवहार से बचाने के उद्देश्य से विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियों का गठन किया गया है। उक्त समितियों का मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत नाम परिवर्तित करते हुए क्रमशः ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति करते हुए गठन किया गया है। शासन द्वारा वात्सल्य योजना अंतर्गत शासन की गाइडलाइन अनुरूप ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया है। बामौर ब्लॉक में इस समिति के गठन में ब्लॉक प्रमुख बामौर चंद्रभान को अध्यक्ष,खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार को सचिव,निकिता वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी सदस्य सचिव तो सहायक पंचायत अधिकारी पंचायती राज बाबू सिंह,दीपिका संरक्षण अधिकारी झांसी,श्याम प्रकाश सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी बबीना,डॉक्टर विवेक सोनी चिकित्सा अधिकारी बामौर,जगराम राजपूत परमार्थ संस्था/ प्रथम एडकेशन फाउंडेशन,समाजसेवी संजय गुप्ता,उमेश बाबू बाल कल्याण अधिकारी थाना एरच को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
