मोंठ (झांसी) आज शनिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती की 81दिवसीय गौ गविष्टि यात्रा पूंछ समथर चौराहा स्थित मुख्य मार्ग पर पहुंची जहां यात्रा का भव्य स्वागत इन्द्रजीत यादव इन्दू के संयोजन में समस्त धर्मप्रेमियों ने ढोल नगाड़ो एवं पुष्पवर्षा कर किया जहां धार्मिक जयघोषों से माहौल धर्ममय हो गया।जहां शंकराचार्य ने अपने संबोधन में उन्होने गोहत्या और मांस निर्यात के मुद्दे पर सरकार को घेरा उन्होने कहा कि देश में गौरक्षा के नाम पर राजनीति हो रही है उन्होने गौहत्या को महापाप बताते हुये कहा कि केवल हत्या करने वाला ही नहीं बल्कि उसका समर्थन करने वाला,अनुमति देने वाला और उससे लाभ लेने वाला भी पाप का भागीदार होता है।उन्होने लोगों को इस बात का संकल्प दिलाया कि वे गाय को सुरक्षा प्रदान करने वाले को ही चुनाव में वोट करेंगे और गाय को राष्ट्रमाता घोषित करायेंगे।इस अवसर पर इन्द्रजीत यादव,जीतू यादव,भगत सिंह यादव,यादवेन्द्र यादव,जयहिन्द यादव,देवांशु गुर्जर,विशाल यादव,टल्ले यादव,सुमित,अभय दीपू यादव आदि उपस्थित रहे।
