गुरसरांय (झाँसी)। क्षेत्र के आध्यात्मिक और सामाजिक सौहार्द को एक नई ऊंचाई देते हुए सिद्ध पीठ चकाडोरी आश्रम पर चल रहे श्री राम महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ-साथ आयोजित हुए सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव और विशाल भंडारे ने इस धार्मिक आयोजन को एक ऐतिहासिक उत्सव में बदल दिया। आश्रम पर दो कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया जिनमें दीक्षा पुत्री सुनील कुमार नामदेव ककरबई की शादी आशीष पुत्र रामदीन नामदेव निवासी सिया एवं जूली पुत्री तुलसीराम निवासी गुरसरांय गांधीनगर की शादी लक्ष्मण मगरवारा मऊरानीपुर झांसी के साथ विधि विधान से चकाडोरी आश्रम पर संपन्न कराई गयी। गाजे-बाजे के साथ आई बारात का आयोजन समिति और गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद नवयुगलों का वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ,जिसे देख उपस्थित जनसमुदाय भाव-विभोर हो उठा।क्षेत्र से आए महानुभावों ने दोनों वर-वधुओ को आर्शीवाद दिया।अलग-अलग वैदियों पर आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार (फेरे) संपन्न कराए। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार,सामग्री और कपड़े भेंट किए गए। उपस्थित संतों और प्रबुद्ध जनों ने नव दंपतियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। महायज्ञ और विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों सहित दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भंडारे का अनुशासन और व्यवस्था इतनी उत्तम थी कि देर शाम तक बिना किसी असुविधा के लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे।समस्त क्षेत्र के भक्त जनों ने चकाडोरी आश्रम पर आकर हनुमान जी महाराज के दर्शन किए एवं प्रसाद ग्रहण किया।आश्रम के महन्त राकेश दास जी महाराज ने क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया सभी का आभार जताया।इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत,पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास,चैयरमेन गुरसरांय जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान,एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया, राकेश त्रिपाठी पूर्व पार्षद, विकास तिवारी,महेशचंद्र विदुआ,गौरीशंकर विदुआ,रमाकांत मिश्रा,रामनारायण पस्तोर,सार्थक नायक,सुखदेव सिंह दीपू अस्ता,अनुज द्विवेदी,राजकुमार गुप्ता,सुशील स्वामी,अभिषेक चतुर्वेदी,श्याम सिंह यादव खरका,अनुज अग्रवाल,अरविंद्र गुप्ता,विनोद पाठक,रिंकु गुप्ता सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
