झांसी- जनपद के समथर थाना में आज ग्रामीण एसपी ने औचक निरीक्षण किया उन्होंने विभाग सम्बंधी थाना समाधान दिवस रजिस्टर , उपस्थित रजिस्टर , फरियादी सिकयती, रजिस्टर, मुकदमा पंजीकृत रजिस्टर पुलिस विभाग सम्बंधित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। वहीं कार्यालय व्यवस्था, रक्षा हेतु अस्त्र शस्त्र रखरखाव आदि का औचक निरीक्षण किया। थाना का औचक निरीक्षण करने के पश्चात ग्रामीण एसपी ने थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत को निर्देश दिया कि अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। अराजक तत्व फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाय।उन पर सख्त कार्रवाई करें।समय समय पर नगर में आवागमन होने वाले चहुंमुखी स्थानीय नाकाओं पर चैकिंग अभियान करते नगर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। समथर थाना का निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने नगर में पुलिस दल वल के नगर में पैदल गश्त नगर के लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। और आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए लोगों से अपील की। त्योहार हमें सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। सभी लोग त्योहारों को शांति सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।
