समथर झांसी:- नगर पालिका कैम्पस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मण्डल संरक्षक झांसी मंडल, झांसी गुर्जर महेंद्र नागर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसील मोठ महामंत्री पवन बुलकिया उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रामप्रकाश व्यास ने की।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उन्हें पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। पत्रकार हितों के लिए उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।कार्यक्रम की शुरुआत बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। उक्त अवसर पर गुर्जर महेंद्र सिंह नागर, रामप्रकाश व्यास,ब्रजमोहन नगाइच, अनुपम श्रीवास्तव,श्यामाशरण उपाध्याय,सुरेश शर्मा,चंद्रप्रकाश मिश्रा,अरविंद श्रीवास,यशपाल सिंह गुर्जर ,पवन बुलकिया, मानवेन्द्र सिंह गुर्जर ध्रुव, मोहित शर्मा,कोमल श्रीवास,लखपत राम पांचाल,संजीव व्यास, संजय गुर्जर,राघवेन्द्र साहू,सुरेश बाबू,पांचाल,आकाश मेवाती उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह गुर्जर ध्रुव ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
