गुरसरांय (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरसरांय पुलिस को सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को अभियुक्त प्रजेश कुमार उपाध्याय उर्फ पप्पू पुजारी पुत्र स्व. रामकिशोर उपाध्याय निवासी ग्राम परसुवा थाना गुरसरांय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना गुरसरांय में मु0अ0सं0 111/2026 धारा 103 बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी ग्राम कुरैठा गांव के पास अहरोरा रोड किनारे शक्ति माता मंदिर के पास से की गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह,उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा,उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी तथा कांस्टेबल सुजीत कुमार शामिल रहे।
