संवाददाता – नीलेश एन के डी
मोंठ कस्बे के तहसीलपुरा मोहल्ले में एक विद्यालय के सामने सड़क पर पिछले कई महीनों से गहरा गड्ढा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन अब तक मरम्मत नहीं करवा सका है।
विद्यालय के सामने बने इस गड्ढे से रोजाना छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात या पानी भरने की स्थिति में हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे कई बार नगर पंचायत में मौखिक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरवाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।
Please follow and like us:
