गुरसरांय (झांसी)। 13 मई बुधवार को कमिश्नर झांसी के आदेश के क्रम में विकासखण्ड गुरसरांय की ग्राम पंचायत करगुवां बुजुर्ग के प्रांगण में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी मनरेगा झांसी शिखर श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।चौपाल में स्वास्थ्य विभाग,एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, समाज कल्याण विभाग से अनुज पाठक,राजस्व विभाग से लेखपाल सतेंद्र नायक, एनआरएलएम विभाग तथा पंचायत विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल,पेंशन,राशन कार्ड, राजस्व एवं अन्य समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवराम कुशवाहा, सचिव रजत अग्रवाल, लेखपाल सतेंद्र नायक, रोजगार सेवक विनय कुमार,बीएमएम रामकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
