गुरसरांय(झांसी)। नगर के संभ्रांत नागरिक पं रामकृष्ण अरजरिया धुनधुन महाराज की नातिन एवं पत्रकार राजीव अरजरिया एडवोकेट की पुत्री अग्रिमा अरजरिया को दैनिक हिंदुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी एवं एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर की अग्रिमा की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों में पं देवेश पालीवाल,संगीतगुरु पं परशुराम पाठक,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,डॉ रविन्द्र प्रकाश अरजरिया,सहित पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया। पत्रकारों में कुंवर रामकुमार सिंह,डॉ सुकदेव व्यास,अरुण चतुर्वेदी,अखिलेश तिवारी,फूलसिंह परिहार,शिशुपाल सिंह सरस,सरजू शरण पाठक,संदीप श्रीवास्तव,सोम मिश्रा,आयुष त्रिपाठी,राजेश अग्रवाल,सत्यप्रकाश द्विवेदी,रामगोपाल शर्मा, सुनील जैन डीकू,कौशल किशोर,हरिशचन्द्र नायक,सार्थक नायक,शौकीन खान,कुलदीप सिंह मोनू,मोती पाल आदि ने अग्रिमा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
