गुरसरांय (झांसी)। नमामि गंगे योजना की गुरसरांय से आए दिन बड़े पैमाने पर गंभीर अनियमितताओं की कमी पर कमी उजागर होती जा रही हैं गुरसरांय टाउन क्षेत्र में लगभग 70 फीसदी जगह पानी नहीं पहुंच रहा है और जहां पहुंच रहा है वहां कोई समय सीमा निश्चित नहीं है तो दूसरी ओर स्टैंड पोस्ट भी नहीं लगाए गए हैं जबकि बताया जा रहा है स्टैंड पोस्ट के नाम पर बड़े पैमाने पर भुगतान होना अपने में चर्चा का विषय बना हुआ है गुरसरांय टाउन क्षेत्र में जिओ मिलर कंपनी द्वारा यह काम कराया जा रहा है जिसके इस क्षेत्र में तैनात प्रोजेक्ट मैनेजर कुश शाह भी सड़कों की मरम्मत से लेकर सभी जगह पानी पहुंचाने आदि कामों में पूरी तरह फैल हो गए हैं और इस कंपनी के कार्यक्षेत्र में जहां-जहां भी काम हुआ है वहां पर लंबी शिकायतें गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रदेश व केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना इस क्षेत्र में बुरी तरह फैल होती दिख रही हैं और संबंधित विभाग से लेकर प्रशासन,जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी जनता द्वारा चर्चा कर सवाल पर सवाल उठ रहे हैं। नगर व क्षेत्र लोगों ने उत्तर प्रदेश शासन से इस संबंध में जल्द कार्यवाही की पहल की है।
