गुरसरांय (झांसी)। कृषि उत्पादन मण्डी समिति प्रशासन गुरसरांय और मण्डी के बाहर अवैध गल्ला कारोबारियों की मिली भगत से सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी उपज का किसानों को वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है यहां तक की गेहूं खरीद में भले ही सरकार ने सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोले हो लेकिन वह गेहूं भी किसान मजबूरन खरीद केन्द्रों पर ना बिकने के चलते मण्डी के बाहर अवैध कारोबारियों को बेचने को मजबूर हैं वह भी ओने-पोने दामों में अपना माल पैसों की जरूरत के चलते बेचने को मजबूर है और केवल गेहूं ही नहीं मसूर,चना,मटर आदि उपजें बाहर मण्डी के अवैध कारोबारी और गुरसरांय मण्डी के कर्मचारियों की मिली भगत से यह लंबा खेल सालों से गुरसरांय में चल रहा है और मण्डी के बाहर अवैध कारोबारी भारी सुविधा शुल्क के रूप में मण्डी प्रशासन को सुविधा शुल्क देते हैं जिसके चलते इन अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो रही है यह भी बताया गया है की अवैध कारोबारियों की पहुंच सत्ता तक होने के चलते गुरसरांय में प्रवास करते अधिकारी और प्रशासन यह सब कुछ आंख बंद करके सड़कों से निकल जाते हैं। किसानों से लेकर आम जनता ने जिला प्रशासन और शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
