गुरसरांय (झांसी)। ग्राम शीला में मुख्य मार्ग से हनुमान जी महाराज मंदिर तक लगभग 227 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल द्वारा विधि-विधान से किया गया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों एवं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम में डॉ. वेद प्रकाश पुजारी,बलराम गौतम, राकेश शर्मा,सुधीर पाठक, आदर्श शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, राजीव शर्मा लखावती , रघुराज सिंह परिहार, विजय शर्मा, सौरभ पिपरा,निर्मल शर्मा, सौरभ, संतराम अहिरवार , पवन कुशवाहा,लक्ष्मण कुशवाहा, नरेंद्र अहिरवार, बहादुर मुखिया,मुकेश सेरिया, उमेश अहिरवार,लखन पांचाल, मकुंदी पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
