झांसी -जनपद के समथर नगर में आज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.2 मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान महिला सशक्तिकरण के तहत थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत के नेतृत्व में मिशन शक्ति /एंटी रोमियो टीम थाना समथर झाँसी द्वारा समथर थाना क्षेत्र में महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत महिलाओं और लड़कियों को सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना , निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे मे जानकरी दी गई । वहीं 112 पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा ,1090 विमेन पावर,1930 साईबर अपराध हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,108 ऐंबूलेंस सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन सेवा नम्बर C.u.g numbe 9454406946 आदि टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी दी गई!
