झांसी-जनपद के थाना साहजहांपुर पुलिस टीम द्वारा शाहजहांपुर ग्रामीण क्षेत्र में पैदल गश्त कर ग्रामीण वासियों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वकुंआ बुजुर्ग व मैन बाजार में आज शाहजहांपुर थाना अध्यक्ष अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने पुलिस दल वल के साथ साहजहांपुर, ग्राम वकुंआ बुजुर्ग व मैन बाजार में पैदल गश्त किया। और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। और
वहीं भरण करते हुए दुकानदार व ग्रामीण क्षेत्रवासियों से वार्तालाप उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें शांति एवं सुरक्षा का विश्वास दिलाया। और वहीं ग्रामीण क्षेतवासियों से अपील की यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर नजर आयें शीघ्र पुलिस को सूचना दें। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।अराजकता फैलाने वालों ,महिलाओं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार,परेशान करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी । किसी प्रकार की समस्या के लिए तत्काल पुलिस को सूचित करें। गस्त में थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा si अजब सिंह कांस्टेबल ओपेन्द्र कुमार एवं आरक्षी ,महिला आरक्षी व थाना स्टाफ मौजूद रहा।
