गुरसरांय (झांसी)। वंशवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश को मजबूती और विकास के साथ सबका साथ सबका विकास राष्ट्रवाद को लेकर पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रान्तों में 4 मई को भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हुई है। उक्त उदगार गुरसरांय आए अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष/राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन हरगोविंद कुशवाहा ने पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में व्यक्त किए जब उनसे उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 के चुनाव में भाजपा की क्या स्थिति रहेगी तो उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भी अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम में एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के प्रमुख लोग मौजूद रहे। वही देर शाम गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय से गरौठा चौराहा आदि जगहों पर जीत का जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई गयी। इस अवसर पर जितेंद्र कुशवाहा, रामनारायण पस्तोर,राजेश सिंह गुड्डू चौहान,आत्माराम फौजी, नितिन मिश्रा,विजय अस्ता, रामजी सोनी,कमलेश द्विवेदी,संकेत पटेल,अरुण नायक,जितेंद्र व्यास, मोहिनीश अग्रवाल, प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
