झाँसी -जनपद झांसी के समथर थाना में तैनात कांस्टेबल नीरज कुमार व पियूष राव का आज जनपद झांसी में स्थानांतरण हो जाने पर समस्त पुलिस स्टाफ ने नीरज कुमार व पियूष राव को पुष्प माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर भावपूर्ण विदाई दी और सभी ने उनके कर्मठ लगनशीलता और ईमानदारी से कार्य करने की प्रशंसा की। वहीं समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने कहा कि कांस्टेबल नीरज कुमार व पियूष राव का कार्य सराहनीय है। इन्होंने कर्तव्यनिष्ठा,लगन और ईमानदारी से पूर्ण दायित्व निभाते हुए कार्य किया।
Please follow and like us:
