गुरसरांय (झांसी)। कस्बे में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर थाना गुरसरांय में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मडवा थाना लहचूरा (मऊरानीपुर) निवासी वीर सिंह पुत्र बाबू लाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे से 11:30 बजे के बीच उनकी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स (नंबर यूपी 93 एआर 9030) विनीत गार्डन गुरसरांय के सामने से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल टोल फ्री नंबर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर पर काफी खोजबीन भी की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,चोरी हुई मोटरसाइकिल का रंग काला है। बताया गया।थाना गुरसरांय पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
