गुरसरांय (झांसी)। मऊरानीपुर से अपना पैर का इलाज कराकर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर पूर्व महिला ग्राम प्रधान जब 2 मई को राजापुर के पास से गुरसरांय की ओर आ रही थी तो तेज हवा के चलते एक पेड़ गिर जाने से बाइक सवार महिला पूर्व प्रधान इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको 112 पुलिस गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। बताते चले टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया है। ग्राम राजापुर के पास बाइक सवार महिला के ऊपर अचानक पेड़ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद उसका बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरन निवासी पूर्व प्रधान कुसुम लता मिश्रा (50 वर्ष), पत्नी राजेश मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुसुम लता मिश्रा अपने पुत्र भरत उर्फ राजा मिश्रा के साथ मऊरानीपुर से अपने गांव लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजन महिला को तुरंत गुरसरांय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पुत्र भरत उर्फ राजा को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और मृतका के परिवारजन आदि लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय आ चुके थे जिनका रो-रो कर बुरा हाल था।
