झाँसी-सभी के लिए’ संस्था के अध्यक्ष के डी गुप्ता की अध्यक्षता तथा संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु आयोजित भव्य समारोह 28 अप्रैल, मंगलवार को महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज, खण्डेराव गेट परिसर में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा की प्रेरणास्पद उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंधक प्रभात कुमार सक्सेना, महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य अरविंद ओझा और कार्यक्रम समन्वयक मिलन गुप्ता ने अपनी गरिमामयी सहभागिता से आयोजन को आलोकित किया।
शिक्षा के आकाश में अपनी प्रतिभा का उजास बिखेरने वाले 45 छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया, जिनमें हाईस्कूल के 27 एवं इंटरमीडिएट के 18 मेधावी शामिल रहे। सभी प्रतिभाओं को मोमेंटो, सम्मान पत्र, एवं माल्यार्पण के साथ अभिनंदित किया गया, मानो उनके परिश्रम को सार्वजनिक गौरव का स्वर मिल गया हो।
हाईस्कूल वर्ग में जिले के प्रथम दस स्थानों पर स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं—अभिषेक, प्रतीक विश्वकर्मा, वैभव सिन्हा, लक्की चौधरी, सनी परिहार, गौरव दीक्षित, शिवम आर्य, कुणाल सिंह ठाकुर, अविज्ञा गुप्ता, अयशा रियान, बैबो रजौरिया, विक्रम, आदित्य कुमार, श्रेया द्विवेदी, अरुण प्रताप, अंकित सोनी, ऋषभ साहू, देव राजपूत, कृष्णा साहू, प्रिंसी पाल, प्राची साहू, कुंदन राजपूत, राजपाल, अंशी, साधना अहिरवार, शिवम तथा अमित राजपूत—ने अपनी असाधारण प्रतिभा और परिश्रम से पूरे जिले को गौरवान्वित किया।
वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में नंदिनी, सचिन्द, गौरव यादव, विशाल कुशवाहा, छवि पटेल, मानवेंद्र, कशिश, कार्तिक रावत, मोनू वर्मा, सोनम पटेल, गीतांजलि, मिनी साहू, कृष्णा, अंशिका साहू, अनामिका, अनुभव व्यास, खुशी पटेल तथा आयुष घोष ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से सफलता के नए आयाम स्थापित किए।
इस आयोजन के प्रायोजक एवं संयोजक महेन्द्र दीवान और गिरीश दीवान की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनके समर्पित प्रयासों, सुव्यवस्थित योजना और सतत सक्रियता ने समारोह को भव्यता और उत्कृष्टता प्रदान की, जिसकी सर्वत्र सराहना की गई।
संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सम्मान केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि अनुशासन, श्रम और सतत प्रयास की उस साधना का प्रतीक है, जो व्यक्ति को शिखर तक ले जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हुए राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि रती वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने और उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।
अध्यक्ष के डी गुप्ता ने संस्था के सतत समर्पण को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ‘प्रयास – सभी के लिए’ संस्था आगे भी शिक्षा एवं प्रतिभा संवर्धन के क्षेत्र में इसी प्रकार सार्थक पहल करती रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन बैदेही शरण सरावगी और प्रतीक अग्रवाल ने अपनी प्रभावपूर्ण एवं साहित्यिक अभिव्यक्ति से किया, जिसने पूरे आयोजन को भावपूर्ण लय प्रदान की।
इस अवसर पर रामकुमार लोहिया, रामबाबू शर्मा, दिनेश चौरसिया, लखन पटवारी, राजेन्द्र शर्मा, अशोक पासी, संजय बाजपेई, अमित अग्रवाल,रवि पाण्डेय, नीरू पाण्डेय, प्रभुदयाल गंधी, ऋषि लोहिया, मनोज गुप्ता, अरूण खरे, मधु पासी, सतीश साहनी, , पवन नैयर, , एड विजय खरे,राधे गोविन्द गुप्ता, विनोद अग्रवाल यूको बैंक, सत्य प्रकाश दुबे प्रधानाचार्य, मनोज गुप्ता प्रवक्ता, प्रधानाचार्य डॉ.बालमुकुंद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में संस्था के महामंत्री नवीन श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी के योगदान की सराहना की।
निवेदन है उपरोक्त समाचार अपने लोकप्रिय प्रतिष्ठित दैनिक पत्र में छायाचित्र सहित प्रकाशित करने की कृपा करें।
