गुरसरांय (झांसी)। नगर व क्षेत्र में चोरी और अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी सक्रिय कार्रवाई न करने के चलते गुरसरांय थाना क्षेत्र में लोगों में भय व दहशत का माहौल बढ़ता जा रहा है। गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम बंकापहाडी निवासी शिवदयाल पाल पुत्र स्वर्गीय जयरामपाल के यहां 22 अप्रैल 2026 रात लगभग 1:00 बजे अज्ञात चोरों ने उसका मकान का ताला तोड़कर जानवरों वाले कमरे से 10 बकरी अज्ञात चोर चोरी कर ले गई थे जिसमें तीन बकरा भी थे और वहां से रोड की ओर वाहन लगाकर बकरियां लाद ले गए जिसकी जानकारी प्रार्थी को सुबह हुई जिसकी उसने तुरंत सूचना 112 डायल पर दी थी और बाद में 24 अप्रैल 2026 को इस संबंध में थाना गुरसरांय में धारा 305(ए), 331(4) में मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन घटना के 6 दिन बाद भी घटना का खुलासा न होने पर आज पीड़ित शिवदयाल पाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा को उक्त संबंध में फोन पर आपबीती बताई जिस पर अधिकारियों ने उसे जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। पीड़ित ने बताया इसके पहले भी उसकी लगभग 1 साल पहले बकरियों गांव से चोरी हो गई थी। बताते चलें इसी प्रकार गुरसरांय थाना अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती शनि देव मंदिर के पास कस्बा व थाना गुरसरांय से एक नाबालिक लड़की को कुछ लोग 6 मार्च 2026 को बहला फुसलाकर भाग ले गए थे इस संबंध में नाबालिक बच्ची की माँ ने थाना गुरसरांय में मुकदमा अपराध संख्या 0053 अंतर्गत धारा 137,87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन डेढ़ माह समय हो जाने के बाद भी गुरसरांय पुलिस इस घटना को खोलने में नाकामयाब रही है जिससे लड़की के माता-पिता और परिवारजन लगातार जिले से लेकर आला अधिकारियों के आए दिन चक्कर लगाकर अपनी फरियाद सुना रहे हैं लेकिन सुनवाई के नाम पर कोई कार्रवाई न होने से लगातार अपराध बढ़ रहे है। इसी क्रम में गुरसरांय थाना अंतर्गत नई बस्ती निवासी नितिन तिवारी पुत्र संजय तिवारी ने बताया की 29 मार्च 2026 को हमारी माता जी रानी तिवारी के ऊपर मेरे पिता संजय तिवारी ने जानलेवा हमला किया था इस संबंध में थाना गुरसरांय में मुकदमा भी दर्ज है लेकिन गुरसरांय पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने की चलते 25 अप्रैल की रात्रि उसके घर पर आकर उक्त लोगों ने पुनः हमला किया था इस संबंध में फिर से पीड़ित नितिन तिवारी पुत्र संजय तिवारी ने 25 अप्रैल को थाना गुरसरांय प्रार्थना पत्र दिया और जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम खिदरपुरा में 17 अप्रैल शुक्रवार को शाम दबंगों ने प्रशांत कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी खिदरपुरा के घर में शाम के समय 5:00 बजे दबंग रोहित पुत्र संतराम, रविंद्र सिंह पुत्र प्रधान सिंह, लोकेंद्र सिंह पुत्र लखन, संतराम पुत्र आसाराम, राजवीर पुत्र राजा सिंह व अन्य चार पांच अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके पिता मुन्नालाल चाचा राजेंद्र सिंह व चाची कुसमा देवी के ऊपर कुल्हाड़ी,फरसा,लाठी,डंडों से हमला कर दिया था जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे यहां तक की उसका पिता मुन्नालाल गंभीर हालत में समाचार लिखे जाने समय तक जीवनमरण की स्थिति में दिल्ली इलाज चल रहा है और इस संबंध में थाना गुरसरांय में आरोपियों के विरुद्ध थाना गुरसरांय में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के चलते 18 अप्रैल शनिवार को उक्त दबंग आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार को उसके घर जाकर फिर से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जिस पर पीड़ित परिवार ने थाना गुरसरांय में पुनः प्रार्थना पर देकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन समाचार लिखे जाने समय तक उक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से पीड़ित पक्ष बुरी तरह परेशान व दहशत में है इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस के आला अधिकारियों से भी आपबीती बता कर जल्द न्याय की गुहार लगाई है।
