गुरसरांय (झांसी)। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ककरवई शत्रुघ्न सिंह परिहार और समाजसेवी फौजी अवधेश प्रताप सिंह परिहार ने आज श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया के यहां पहुंचकर जहां स्वर्गीय माताजी सरस्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधि विधान से वेद उच्चारण के साथ अनुष्ठान किया वही मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों से शत्रुघ्न सिंह परिहार ने आग्रह किया की माता-पिता की सेवा के साथ-साथ उनके बताए रास्ते पर हम आपको पूरी जिंदगी चलकर हर लोगों के लिए यहां तक की हर,जीव,जंतु, प्राणी में ईश्वर मानकर सेवा भाव से काम करने से हर मानव का कल्याण संभव है। इस मौके पर नगर व क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Please follow and like us:
