संवाददाता – नीलेश एन .के .डी
मोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम बरथरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम मैच में युवा समाजसेवी वरुण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा दर्शक मैदान में मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।
फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि वरुण यादव का स्वागत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। अंत में उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
