गुरसरांय (झांसी)। होली का त्यौहार आते ही मिलावटी खाद्यान्न विक्रेताओं की बल्ले-बल्ले हो रही हैं इसके दुष्परिणाम स्वरूप आम जनता पर जहां ऊंचे दाम पर उपभोक्ता मिलावटी मिष्ठान से लेकर आदि खाद्यान्न खरीदने को मजबूर हैं क्योंकि इस सब के पीछे खाद्य एवं औषधि विभाग के खाद्य निरीक्षक और मिलावटी खाद्यान्न विक्रेताओं की मिलीभगत से जिसका परिणाम आम जनता की सेहत पर पढ़ रहा हैं यहां तक कि किड़नी के इंफेक्शन से लेकर कई प्रकार की गंभीर बीमारियां आम उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही हैं खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी सैंपल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं और जब भी सैंपल के लिए जिले से कोई टीम गुरसरांय बाजार व गरौठा,एरच आदि क्षेत्रों में जाती हैं तो उनके आने के पहले फोन से मिलावटी खाद्यान्न विक्रेताओं को सूचना दे दी जाती हैं ताकि यह पूरी तरह सावधान हो जाते हैं इस समय मिठाइयों से लेकर कोल्ड,ड्रिंक,पनीर,खोया में जहां जबरदस्त मिलावट हो रही हैं वहीं देशी घी भी गुरसरांय में कई दुकानदार मिलावटी खुद बना रहे हैं ऊंचे दाम उपभोक्ताओं से वसूल रहे हैं बात यही नहीं रुकती आटा,बेसन से लेकर खाद्यान्न तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही हैं और कई बड़े स्पेलर मिलावटी तेल का कारोबार खाद्य एवं औषधि विभाग की मिलीभगत से धड़ल्ले से कर रहे हैं। कस्बा व क्षेत्र के लोगों ने खाद्य एवं औषधि विभाग के आला अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है ताकि आम जनता की सेहत न बिगड़ सके और न ही उसकी जेब पर डाका डाल सके साथ ही ऊंची पगार पाने के बाद भी अवैध कारोबारी को संरक्षण देने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों पर भी कार्यवाही का शिकंजा कसा जा सके ताकि इस प्रकार की मिलावटी खाद्यान्न की लगातार पुनरावृत्ति पर पूरी तरह लगाम लग सके।
